Saturday, June 10, 2017

सेतु




हमारा यह है मानना,
वृद्धावस्था  भूत है अपना।
हमारा यह है मानना ,
यौवन वर्तमान है अपना।
हमारा यह है मानना ,
शैशव (बालपन ) भविष्य है अपना।
अर्थात :
हम यह मानते हैं ,
वृद्ध हमारे भूत हैं।
हम यह मानते हैं ,
युवा हमारे वर्तमान व भविष्य हैं।
 हम यह मानते हैं ,
बालक  हमारे भविष्य हैं।
बल्कि :
यथार्त यह है ,
वृद्ध हमारे भविष्य हैं।
युवा हमारे हैं वर्तमान।
शिशु हैं हमारे भूत के सामान।
कारण समझना है बहुत आसान :
इसपर  ज़रा आप रखिये ध्यान।
वृद्ध हैं शिशु व युवा का भविष्य ,
वह कर उपयोग वृद्ध के अनुभव और ज्ञान ,
शिशु और युवा कर सकते हैं
अपना वृद्धावस्था,  सुखमय,
आनंदमय और आसान।
युवा हैं शिशु और वृद्ध का वर्तमान,
कर उपयोग युवा का उमंग और जोश,
 शिशु और वृद्ध कर सकते हैं अपना वर्तमान,
 सुखमय, आनंदमय और आसान।
शिशु हैं युवा और वृद्ध के भूत ,
कर शिशु के निश्छल मन,जिज्ञासु मस्तिष्क  का मान,
स्वाभिमानी युवा और वृद्ध करें अपना भूत ,
 सुखमय, आनंदमय और आसान।
यह है पीढ़ी की अंतर का सुखद समाधान।
कर स्थापित सेतु तीनों पीढ़ियों में
करें अर्जितप्रेम, सौहार्द्य,
स्वाभिमान और सम्मान।

सत्य


पिक्चर :Earth  in the Milky Way

As seen on #Cosmos: The Pale Blue Dot
"Look again at that dot. That's here. That's home. That's us. On it everyone you love, everyone you know, everyone you ever heard of, every human being who ever was, lived out their lives. The aggregate of our joy and suffering, thousands of confident religions, ideologies, and economic doctrines, every hunter and forager, every hero and coward, every creator and destroyer of civilization, every king and peasant, every young couple in love, every mother and father, hopeful child, inventor and explorer, every teacher of morals, every corrupt politician, every 'superstar,' every 'supreme leader,' every saint and sinner in the history of our species lived there -- on a mote of dust suspended in a sunbeam."
-Carl Sagan, "Pale Blue Dot," 1994
This image of Earth, captured by NASA's Voyager 1 at a distance of more than 4 billion miles, inspired Carl's famous quote.

पुरातन सत्य , नवीन सत्य।
अर्ध सत्य , पूर्ण सत्य।
स्वार्थी सत्य , निस्वार्थ सत्य।
मीठा सत्य , कड़वा सत्य।
नग्न सत्य , आवरित सत्य।
विश्वसनीय सत्य , अविश्वसनीय सत्य।
प्रमाणित सत्य , अप्रमाणित सत्य।
मिथ्य सत्य, सत्य सत्य।
दुखता सत्य , मुस्कुराता सत्य।
सामयिक सत्य , चिरन्तन सत्य।
अमूल्य सत्य , मूल्यहीन सत्य।
धनवान सत्य , निर्धन सत्य।
प्रताडक सत्य , प्रताड़ित सत्य।
वैज्ञानिक सत्य , काल्पनिक सत्य।
संवेदनशील सत्य , संवेदनहीन सत्य।
मानवीय सत्य , क्रूर सत्य।
लोभी सत्य , निष्काम सत्य।
 जीवंत सत्य , संज्ञाहीन सत्य।
स्वीकरणीय सत्य , अस्वीकरणीय सत्य।
 मुद्रित सत्य , अमुद्रित सत्य।
पीड़क सत्य , पीड़ित सत्य।
बिकने वाला सत्य , नहीं बिकने वाला सत्य।
रोधपूर्ण सत्य , विद्रोही सत्य।
सत्ताधीन सत्य , सत्ताहीन सत्य।
स्वार्थी सत्य , निस्वार्थ सत्य।
मौलिक सत्य , निर्मूल सत्य।
नैतिक सत्य, अनैतिक सत्य।
प्रशासनिक सत्य , राजनैतिक सत्य।
संवैधानिक सत्य असंवैधानिक सत्य।
सामाजिक सत्य , असामाजिक सत्य।
न्यायपूर्ण सत्य , अन्यायपूर्ण सत्य।
धार्मिक सत्य , विधर्मी सत्य।
शक्तिमान सत्य , शक्तिहीन सत्य।
अशांत सत्य , शांति पूर्ण सत्य।
सात्विक सत्य , तामसिक सत्य।
दिव्य सत्य , मानवी सत्य।
ईश्वरीय सत्य , आसुरी सत्य।
प्राकृतिक सत्य , कृत्रिम सत्य।
दाम्भिक सत्य , विनयपूर्ण सत्य।
जीवंत सत्य , निर्जीव सत्य।
नश्वर सत्य , अनश्वर सत्य।
आत्मिक सत्य , आध्यात्मिक\सत्य।
सत्य की खोज करता है मनुष्य,
पंच भूत के दायरे में रहकर।
समय के आयाम को निर्धारित कर।
सत्य की खोज करता है मनुष्य ,
भय की बेड़ियों से निजात पाने को हो तत्पर।
 सत्य की खोज करता है मनुष्य ,
अपनी मनोवृत्ति की बुनियाद पर।
  सत्य की खोज करता है मनुष्य ,
अपने मानसिक और भावनात्मक बोध पर
अपनी जिज्ञासा को निर्धारित कर।
 सत्य की खोज करता है मनुष्य ,
अज्ञानता के अन्धकार को दूर कर ,
ज्ञान के उजाले में होने अग्रसर।
मूल सत्य, असत्य (मिथ्य ) और उनकी उपमाएँ हैं -
मनुष्य के अस्तित्व के निर्धारण भर।



Image credit: NASA/JPL-Caltech
#nasa #space #voyager @nasajpl #earth

Thursday, May 25, 2017

यह कौन है ?




एक संभ्रांत महिला अपनी परिचारिका के साथ : 'यह कौन है ? यह तो एक औरत का नग्न शारीर रास्ते पर पड़ा है ! oh God ! has she been raped ! is she dead ! What is happening to our society ! Oh God !

परिचारिका : मैडम, आपके कैरी   बैग में जो साड़ी है उससे इसे ढक देते हैं।
महिला : रेखा , are you kidding ! मैं अपनी डिज़ाइनर वेअर साड़ी यहाँ डाल दूँ ! यह तो मैं फंक्शन के लिए ले जा रही हूँ। मैं तो अपना मोबाइल भी घर पर भूल आयी। चलो , फंक्शन हॉल में पहुंचकर पुलिस को फ़ोन कर देंगे।

कुछ मनचले नौजवान : यार देख , किसी ने मज़ा लेने के बाद इसे यहाँ फेंक दिया है। चल , मोबाइल में फोटो और वीडियो ले लेते हैं।

WhatsApp और सभी SNS पर अपलोड कर देंगे। मिनटों में वायरल हो जायेगा। लेटस do it dude , मज़ा आएगा।


एक वृद्ध दम्पति : हे भगवान् , कैसे दिन दहाड़े हत्या कर लाश को किस हैवानियत से यहाँ फेंक गए हैं। घोर कलयुग है घोर कलयुग।  चुप चाप यहां से निकल पड़ो नहीं तो फ़िज़ूल में पुलिस के पचड़े में पड़ जायेंगे।

एक राजनितिक दल का सदस्य :  अरे यह क्या , यह तो महत्वपूर्ण राजनितिक षड्यंत्र है। इस मुद्दे को तो राजनितिक महकमे में उठाना पड़ेगा !

एक समाजसेवी संस्थान का कर्मी : प्रशासन ने अभी तक इस देह का अंतिम संस्कार नहीं किया ? हमें ही कुछ करना पड़ेगा। लोगों से चंदा लेकर इसका क्रियाक्रम करना पड़ेगा!

क्रमशः वहाँ लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। सब उस रास्ते पर पड़े देह पर फब्तियां कस्ते हैं।  कुछ फ़िज़ूल में मुसीबत ना मोल लेने के इरादे से चले जाते हैं। सभी एक दूसरे से पुलिस और करीब के अस्पताल में इत्तेला करने को कहते हैं। वहां पर मौजूद एक युवक कहता है कि उसे पुलिस और अस्पताल का फ़ोन नंबर मालूम नहीं है पर उसने वीडियो और फोटो प्रेस वालों को मोबाइल से मैसेज कर दिया है। सभी उस देह को नफरत और संदेह की दृष्टि से देख रहे हैं। तभी पुलिस की एक गाड़ी गश्त लगाते हुए वहां पहुँचती है।

कुछ पूंजीपति और उद्योगपति वहाँ से गुज़रते हुए जमा हुई लोगों की भीड़ को देखकर : इलेक्शन के वक़्त यह राजनितिक दल कितने वादे करते हैं। चंदा लेते हैं।  बुनियादी सुविधाओं को देने का दम भरते हैं , पर जब प्रशासन की बागडोर मिल जाती है तो सब भूल जाते हैं। नियमित कर वसूलते हैं ; पर वही प्रशासनिक अव्यवस्था वही अराजकता हर रास्ते, गली और कूचे में दिखती है।

इंस्पेक्टर अपने लोगों को निर्देश देने लग जाता है। पुलिस को देख भीड़ वहां से तितर बितर हो जाती है। तभी एक पत्रकार वहाँ आकर पहुँचता है। उसकी नज़र उस निर्जीव देह पर पड़े कागज़ के एक पर्चे पर पड़ती है। वह इंस्पेक्टर का ध्यान उस ओर आकृष्ट करता है। इंस्पेक्टर कागज़ के टुकड़े को उठाकर पढता है :

मेरा वसीयतनामा :

मेरे फेंफड़े , ह्रदय , आँखें , कलेजा , गुर्दे ज़रुरत मंदो को समर्पित।
मेरा देहावशेष मानवता के वैज्ञानिक जिज्ञासा और अनुसन्धान को सम्पर्पित ....



(यह लेख धरा को समर्पित )


अरज़ (लघु कथा)



(उन कारणों को भूल जाओ जो नाकामयाब हों। केवल उस कारण पर निश्चय करो जो ज़रूर कामयाब हो। )

 "बेटा,  तू इस दफा छुट्टी पर घर आएगी, तो पिताजी की दवाई लाना नहीं भूलना। घर के लिए जो सामान यहाँ नहीं मिलते उसकी सूचि तो तुझे दे दी थी, वह लाना नहीं भूलना। मैं जानती हूँ तुझे मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, तेरे ऑफिस में शांति नहीं है. क्या बात है बेटा ? विनोदिनी ने अपनी बेटी के साथ फ़ोन पर हर दिन की तरह बात करते हुए पूछा।वह अपने अवकाश प्राप्त पति के क्रमशः गिरती हुई सेहत और उसकी बेटी विनती, जो शहर में एक  में कार्यरत थी, उसके कार्य और सेहत की चिंता उसे हमेशा सताती थी। विनोदिनी हर दिन कम से कम एक बार विनती को उसका कुशल मंगल जानने के लिए फ़ोन करती थी।
माँ की आवाज़ सुनकर विनती का दिल भर आया और रुंधे स्वर में उसने कहा "माँ , मैं ठीक हूँ। दफ्तर में बहुत तनाव है। शायद कंपनी के मालिक कंपनी को बंद करने की सोच रहे हैं। उन्होंने तो दफ्तर आने जाने के लिए जो बस सेवा थी, उसे भी बंद कर दी है।" अचानक विनती चुप हो गयी।
बेटी की चुप्पी से परेशान हो विनोदिनी  ने विचलित होकर कहा , "तू तो मेरा साहसी बेटा है। तू हिम्मत मत हार भगवान् और अपंने पर भरोसा रख। किसी और कारण से शायद बस सेवा बंद कर रहे हों। अगर ऑफिस वाले सचमुच बस सेवा बंद कर देंगे तो तू ऑफिस आना जाना कैसे करेगी ?" माँ की आवाज़ में झलक रही परेशानी को महसूस कर विनती ने माँ को ढांढस बंधाते हुए कहा:
"माँ , मैं लोकल ट्रेन से जाऊंगी। तुम परेशान मत हो। पिताजी और अपना ख्याल रखना। मैं पिताजी की दवाए लाना नहीं भूलूंगी।"
विनती की बातों ने मानो विनोदिनी के सब्र का बाँध तोड़ दिया। वह आत्मग्लानि से भर गिड़गिड़ाते हुए बोली, "बेटा , तेरा भाई जो पैसे भेजता है उससे घर का खर्च निकल जाता है। तेरे भेजे हुए पैसे से पिताजी के इलाज और दवाओं का खर्च निकलता है। पिताजी के पेंशन -"
माँ को टोकते हुए विनती ने कहा , "माँ, तुम यह सब कहकर अपना और मेरा मन बोझिल कर देती हो। अब मुझे हॉस्टल की फीस जमा करने जाना है और नौ बजे तक रात का खाना खा लेना है। कल सुबह मैं आपको ज़रूर फ़ोन करुँगी। अपना और पिताजी का ख्याल रखना। "

हर रोज़ की तरह, नरेन्, एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति, लोकल ट्रेन के विकलांगों के लिए डब्बे में अपने बाएँ हाथ के सहारे चढ़ा।  उसने हर रोज़ की तरह उस छरहरे बदन वाली युवती को बैसाखियों के सहारे उसी कोने में खड़ा हुआ पाया। युवती को देखकर लगता था कि उसने तीस साल के उम्र की देहलीज़ पार कर ली थी। वह हमेशा  की तरह सलवार कमीज में थी और वही काले रंग का कपडे का झोला उसके कंधे पर था। हर रोज़ की तरह  उसने नरेन् को देखकर, अपना सिर झुकाकर उसका अभिवादन किया। हर रोज़ की तरह विकलांगों के लिए ट्रेन का डब्बा स्वस्थ मुसाफिरों से खचा खच भरा हुआ था और वह सब आराम से सीटों पर विराजमान थे।
कुछ ही देर में एक  स्टेशन पर ट्रेन रुकी और लोगों का एक रेला डब्बे में सैलाब की तरह घुस आया और इससे पहले कि नरेन् अपने आपको सम्हाल पाता , भीड़ ने उसे कोने में धकेल दिया। अपने को सम्हालने के लिए नरेन्  ने अपने बायें हाथ से खिड़की में लगे लोहे की रॉड को पकड़ लिया।  वह युवती कोने में सिकुड़कर खड़ी थी और उसने अनायास कहा, "आज और दिनों से ज़्यादा भीड़ है। " नरेन् ने हामी भरते हुए पूछा , "मैं तो बीच के एक स्टेशन से चढ़ता हूँ , इसलिए बैठने की जगह नहीं मिलती है। आप भी क्या कोई बीच  स्टेशन से ट्रेन में सवार होती हैं ?" युवती ने सहज भाव से कहा , "नहीं , मैं पहले स्टेशन से ही ट्रैन में सवार होती हूँ। "
युवती के उत्तर से अवाक होकर नरेन् ने कहा , "तब भी आपको बैठने की जगह नहीं मिलती ?" उत्तर में युवती मुस्कुराई और सिर हिलाकर हामी भरी। कौतुहल वश नरेन् ने कहा , "बुरा ना मानें तो आपका नाम पूछ सकता हूँ ?" युवती ने अपनी बैसाखियों को सम्हालते हुए कहा, "विनती,  आपका ?"
"नरेन् , क्या आपकी दोनों टांगें -"
विनती ने नरेन् की बात पूरी होने से पहले ही कहा , "बचपन में एक दुर्घटना में मैंने अपने दोनों पाँव खो दिए।  आपका दायाँ हाथ -"
अब नरेन् ने विनती की बात पूरी होने से पहले ही जवाब दिया , "मैं एक फैक्ट्री में काम करता हूँ। काम के दौरान एक हादसे में मेरा दायां हाथ जाता रहा। कंपनी वालों ने मुझे नौकरी से बर्खास्त नहीं किया। चलिए , मैं तो एक हाथ और अपने दोनों पाँव के सहारे खड़ा रह सकता हूँ। अगले स्टेशन पर मैं ट्रेन से उतर जाऊँगा।  आप तो शायद आखरी स्टेशन तक ट्रेन में सफर करेंगी।  आपका हक़ बनता है उन मुसाफिरों को, जो स्वस्थ हैं, से कहने का कि वह आपके सीट पर बैठने दें ?"
विनती ने मुस्कुराकर कहा, "हक़ तो आपका भी बनता है। फ़र्ज़ करिए आप अपना हक़ अदा कर सीट पर बैठे हों और हर स्टेशन पर ट्रेन जब रुके तो डब्बे में सवार होते हुए स्वस्थ यात्री आपसे बार बार पूछें कि आप कौन से स्टेशन पर उतरेंगे तो आप कैसा महसूस करेंगे ? मेरे पिताजी अवकाश प्राप्त सैनिक हैं। बचपन में मैं जब भी उनके साथ बस , ट्राम या लोकल ट्रेन में यात्रा करती थी तो उनको हमेशा खड़े होकर यात्रा करते हुए देखा है। सीट खाली होने पर भी वह खड़े रहते थे। मेरी माताजी , भैया और मैं उनसे अक्सर हमारे साथ खाली सीट पर बैठने के लिए कहते तो वह यही कहते , "मुझसे भी ज़्यादा ज़रुरत मंद बैठ जाएगा। "
                

TEASER (NOT OF ANY MOVIE)






Oh yes, my day begins with gossip
And I end my day with it.
I enjoy all scams and scandals
I can spend hours debating on it.
I thrive on our double standards-

I am a snooty, conceited
voyeuristic socialite,
Who knows might is right.
I profit from sensationalism:
I prey on people's curiosity, guilt and pessimism.
Very much on the sly.I thrive on social hypocrisy
Make them wallow in woe and black humour,
You know the reason why!
I bend and break the rules and norms
Meant for those living in multilayered shell
of values, beliefs and fear of God.
It gives me added pleasure to 
have an innocent fool on the block.
Oh yes, I become their guardian angel
The innocent soul fighting for their cause.
I become their desired leader
for their noble cause- The illusive challenges 
I created for them with my crafty mind.
I energise myself by "touching" (verbally or otherwise)
The vulnerable points of those 
with sensitive heart and mind.
Their reaction of fear, jealousy and misery
 Sets my scoop hungry mind at ease.
This helps me to turn a blind eye 
To my own harsh reality!
I, guilty? but why?
I am  the media, polity 
i am the 'conscientious' society.
I survive on peoples' fear 
of change and transition..
I make them perceive
Diversity as exploitative disparity.
I survive on fear and vengeance,
I induce using their ignorance.
I strike at the roots of unity.
I intoxicate the average people
To the senseless issues of 
religion, status, gender and polity.
They cry themselves hoarse for liberty
Liberty comes with responsibility?
I tell them, it's a myth not reality.
I so easily convince them 
their hallucination is their ideology.
I convince them to trash their identity
I use their ego against them
To easily revolt against themselves
And easily lose their peace and sanctity.
I make them turn a blind eye
To the need for compassion
 and love to save the Earth and humanity.
.




Tuesday, May 9, 2017

THE PASSAGE

(Dedicated to Winnie, who loved me as much as any mother would...)



I could feel the agony
seep into every fibre of my being.
I wreathed and whined in pain.
She caressed me and held me close to her 
in an untiring effort to help me, but in vain.
The pain blurred my vision,
And made her appear like haze.
Each drip of the life giving panacea
Left in me a seething trail of excruciating pain.
Storm raging and howling in the dark night.
Seemed to rage in me with all its might.
The Pain flashed through my limbs
Like the lightning tearing through the gloom.
Thunder claps like clarion call
Of the Reaper coming for me soon; 
Filling me with the the primal fright;
My entire being shivered against the 
reassuring warmth of her caress;
As she comforted me sensing my distress.
The pain gradually crossed 
the threshold of my mortal endurance.
Gradually dulling my every sense
To the pain of death overpowering my existence.
The warmth of her touch seemed to recede.
As numbness of my senses failed me to heed
To her frantic efforts to assuage the agony.
She could sense me drifting away 
from her conscious effort to revive me again.
In the stormy twilight 
she hummed my favourite tune.
In her ceaseless effort 
To bring me alive from the dead for good.
In the dark stormy night 
her song seemed to come from a distance.
Often drowned by the thunderclaps 
Like coa nstant reminder of primeval existence.
The cuckoo from is arboreal abode
Braved the storm and sung her tune
And echoed my favourite tune she hummed
Cuckoo's song synced with my favourite song
That she sang for me all night long.
To her, the cuckoo's song  was like a ray of hope
In her struggle to win  my life's battle.
So, she sung in unison with the cuckoo
who ushered in the dawn after a stormy gloom.
To her, the cuckoo was the harbinger of my revival
To her, it was from the death's threshold return and arrival.
To her, it was my physical triumph over the crippling disease.
She held me close and sang along with the cuckoo with this belief.
Little did she realise, the cuckoo's tiding.
It was time for my life to wind in:
For her, it was a battle with mortality.
For her, it was a promise to revive me.
For me. it was no battle at all, It was my passage....
A wizening passage from my mortal existence.
To that of the eternal being as a thought-
That would remain alive to eternity...
At the speed of thought,
Transcend all boundaries, be a cosmic reality
 As an omnipresent and omniscient...
She clung to my mortal remains
bathing it with her tears.
She felt, like a beaten warrior
Who lost the battle with death.
She could not extend my life giving breath:
for few more day breaks and few more sunshine.
She could not see the twinkle of life in my eyes.
She could not see the breath of smile
Sweeping over my lifeless face.
She could not feel my body 
Reverberate with the breath of life.
She looked up to the window 
To see the sky change its hue.
She saw the cuckoo fly away from its perch
To the sky so clear and blue.

She closed her eyes and wiped away her tears
Assuring herself that now I had nothing to fear.
Gazing towards the heavens she knew she did her best.
She then rose up to prepare my mortal remains for its final rest.



RETROSPECTION (IN RESPONSE TO INTROSPECTION)

(Dedicated to my Mother Winnie....)



She would lounge on the floor
Reverently by the puja room's door.
She would join my Mother
In her morning and evening prayers:
By blowing in unison, the conch thrice
To ward off evil, pestilence and vice.
She would continue to intently gaze
At the puja alter as if saying her grace.
I would observe her in wonder 
To see whether she was observing the Gods
or whe was gazing intently somewhere younder.
One morning, I silently remained by her side
But made sure i was not within her sight.
My curiosity
When I could hear her thoughts loud and clear.
She looked intently at the idols and images
of the divine at the alter
Her thoughts went out to them without any falter:
I have the answers to your questions to this family
This family, which also belongs to me.
I have witnessed its members face many a challenge
But, they have continued to love me without any pretense,
I have witnessed the humans 
Who represent me in the world outside
Hurt my family members with vengeful strife.
But, the family members have never, ever
Vented their hurt on me in anyway or of any kind.
This fills me with guilt and remorse
And it also robs me of my peace of mind.
Why our lives take such a hateful course?
I am asking you, O, God of the humans,
Why we have to fill our heart with hatred?
Why we have to poison our minds with vengeance:
Considering it to be a seed of guilt  demanding justification-
of our deeds and penance for the lust, negativity and greed?
Then I am guilty of the hatred the family members face
from the humans who represent me
In this big wide world full of misery.
I can sense their sorrow, and feel their agony.
I also cherish their love and care for me.
So, all that I can do in return is love them unconditionally....


 

The Forgotten Lair

With tired and cataract-foggy eyes  He stood gazing at  The lush green glade  and the arboreal stead.  It's wooden fence with a ricke...